सीएम भूपेश बघेल के पिता को 15 दिन की हुई जेल... जमानत अर्जी देने से किया था इंकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को अब 21 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रायपुर पुलिस नंदकुमार बघेल को कोर्ट लेकर पहुंची थी। जहां उन्होंने जमानत लेने से इंकार कर दिया था।

बता दें कि ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में डीडी नगर थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के खिलाफ डीडी नगर थाने में केस दर्ज हुआ है। ब्राह्मण समाज की ओर से केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने धारा 153 (ए) 505 बी के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

See also  Korba Triple Murder Case: पूर्व डिप्टी सीएम के बेटे-बहू-पोती की हत्या के मामले में 2 को उम्रकैद, तीन बरी, 5 साल बाद आया हाईकोर्ट का फैसला