8 लाख के ईनामी नक्सली सोढ़ी ने छोड़ा लाल आतंक का साथ, 20 से अधिक घटनाओं में था शामिल
8 लाख के ईनामी नक्सली सोढ़ी ने छोड़ा लाल आतंक का साथ, 20 से अधिक घटनाओं में था शामिल

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले में नक्सलियों का आतंक लगातार जारी है। इसी बीच सुकमा जिले से एक नक्सली के आत्मसमर्पण करने की खबर सामने आई है।

दरअसल केरलापाल एरिया कमेटी का सचिव सोढ़ी मुया ने सुकमा एसपी सुनील शर्मा और सीआरपीएफ डीआईजी योग्यान सिंह के मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया है।

बता दें आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली सोढ़ी मुया पर 8 लाख का ईनामी घोषित किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक नक्सली सोढ़ी मुया 20 से अधिक घटनाओं में शामिल था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

See also  सड़क पर चलती बाइक से महिला को खींचकर हाथी ने कुचला, पति ने भागकर बचाई जान