UPSC Civil Service Exam 2021: इस साल 19 सिविल सर्विस परीक्षा का होगा आयोजन, देखें लिस्ट

टीआरपी डेस्क। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सिविल सेवा परीक्षा को लेकर अहम जानकारी साझा की गई है। भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा के अलावा विभिन्न सर्विसेज के लिए आयोजित होने वाली सिविल सर्विस परीक्षा (UPSC Civil Service Exam 2021) के प्रीलिम्स का आयोजन 10 अक्टूबर को किया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डिटेल्स देख सकते हैं।

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा सिविल सेवा 2021 की प्रारंभिक परीक्षाएं 10 अक्टूबर से आयोजित की जाएंगी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा भारत के राजपत्र असाधारण दिनांक 4 मार्च 2021 में प्रकाशित नियमों के अनुसार 19 सेवाओं के लिए आयोजित किया जाएगा। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC Civil Service Exam 2021) के एडमिट कार्ड इसी महीने आने की उम्मीद है।

इन 19 सिविल सर्विस परीक्षा का होगा आयोजन

  • इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS)
  • इंडियन फॉरेन सर्विस (Indian Foreign Service)
  • इंडियन पुलिस सेवा (IPS)
  • इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट सर्विस, ग्रुप ‘ए’
  • इंडियन सिविल अकाउंट सर्विस, ग्रुप ‘ए’
  • इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस, ग्रुप ‘ए’
  • इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस, ग्रुप ‘ए’
  • इंडियन डिफेंस इस्टेट्स सर्विस, ग्रुप ‘ए’
  • इंडियन इंफोर्मेशन सर्विस, जुनियर ग्रेड ग्रुप ‘ए’
  • इंडियन पोस्टल सर्विस, ग्रुप ‘ए’
  • इंडियन पी एंड टी अकाउंट्स एंड फाइनेंस सर्विस, ग्रुप ‘ए’
  • इंडियन रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस, ग्रुप ‘ए’
  • इंडियन रेवेन्यू सर्विस (कस्टम एंड इनडायरेक्ट टैक्सेज) ग्रुप ‘ए’
  • इंडियन रेवेन्यू सर्विस (इनकम टैक्स) ग्रुप ‘ए’
  • इंडियन ट्रेड सर्विस, ग्रुप ‘ए’ (ग्रेड III)
  • आर्म्ड फोर्सेज हेडक्वार्ट्स सिविल सर्विस, ग्रुप ‘बी’ (सेक्शन ऑफिसर ग्रेड)
  • दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली सिविल सेवा (DANICS), ग्रुप ‘बी’
  • दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली पुलिस सेवा (DANIPS), ग्रुप ‘बी’
  • पुडुचेरी सिविल सर्विस (PONDICS), ग्रुप ‘बी’
See also  Bomb Threat : अब RBI को आया धमकी भरा कॉल, कहा - लश्कर-ए-तैयबा का CEO बोल रहा हूं, मुंबई पुलिस जांच में जुटी

UPSC डीसीआईओ समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी

यूपीएससी की ओर से डिप्टी सेंटर इंटेलिजेंस ऑफिसर और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 28 पदों पर भर्तियां (UPSC Recruitment 2021) निकली है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर रखी गई है। इसमें रीजनल डायरेक्टर, डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर – 10 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर (रसायन विज्ञान) जैसे पदों पर भर्तियां होंगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर