बंगलूरू: पूरे परिवार ने लगाई फांसी, 9 माह की मासूम ने भूख से तोड़ा दम, जिंदा बची ढाई महीने की बच्ची की हालत गंभीर

बंगलूरू। कर्नाटक के बंगलूरू के एक मकान में पांच लोगों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि लाशें कई दिनों पुरानी थीं। पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में एक नौ माह की बच्ची भी है। इसके अलावा एक ढ़ाई महीने की बच्ची घर से जिंदा मिली है, लेकिन बच्ची की हालत बहुत खराब है। माना जा रहा है कि बच्ची चार से पांच दिनों से भूखी है।

पुलिस ने बताया कि घर के चार लोगों ने अलग-अलग कमरे में खुद को बंद कर लिया और फांसी लगा ली। सभी के शव फांसी के फंदे से लटके हुए मिले। वहीं नौ माह की बच्ची का शव बेड पर मिला है। माना जा रहा है कि बच्ची की मौत भूख की वजह से हुई हे। फिलहाल पुलिस इस रहस्य को सुलझाने में जुटी हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

See also  India Coronavirus Vaccine : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया देश में कब तक आ सकती है कोरोना की वैक्सीन?