Innovation Award To Chhattisgarh: ऑनलाइन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिखा राजपूत के नेतृत्व में बनाया गया था सिस्टम
Innovation Award To Chhattisgarh: ऑनलाइन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिखा राजपूत के नेतृत्व में बनाया गया था सिस्टम

रायपुर। राराज्य के पेंशनरों के पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए संचालित आनलाइन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम ‘आभार आपकी सेवाओं का’ राष्ट्रीय स्तर पर एलेट्स एनोवेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

बता दें नई दिल्ली में गुरुवार की शाम वर्चुअल रूप से आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के इस सिस्टम को ‘एलेट्स एनोवेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वर्चुअल रूप से आयोजित समारोह में एलेट्स टेक्नोमीडिया प्राईवेट लिमिटेड के संस्थापक, CEO एवं एडीटर इन चीफ डी. रवि गुप्ता द्वारा संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन छत्तीसगढ़ नीलकंठ टीकाम (आईएएस) को वर्चुअल माध्यम से अवार्ड प्रदान किया गया। इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

2018 में लागू किया गया था ऑनलाइन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम

गौरतलब है कि कोष लेखा एवं पेंशन के तत्कालीन संचालक शिखा राजपूत तिवारी के नेतृत्व में यह सिस्टम बनाया गया था। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य के पेंशनरों के पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए मई 2018 से राज्य में ‘आभार आपकी सेवाओं का‘ ऑनलाइन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया है।

See also  किन्नर हत्याकांड का पर्दाफाश : मठ पर कब्जा करने की नीयत से सुपारी देकर मुंबई के किन्नर ने कराई हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

पेंशनरों की भौतिक उपस्थिति की अनिवार्यता हुई समाप्त

यह एक एकल खिड़की प्रणाली (सिंगल विंडो सिस्टम) के रूप में ई-गवर्नेंस की अवधारणा के अंतर्गत पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस व्यवस्था के लागू होने के फलस्वरूप प्रथम पेंशन भुगतान हेतु पेंशनरों की भौतिक उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है।

इस व्यवस्था के अंतर्गत पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु सभी आवश्यक दस्तावेज़ (सर्विस बुक को छोड़कर) ऑनलाइन जमा किये जाते हैं और संबंधित अधिकारियों द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित होते हैं। बैंकों को पेंशन के भुगतान के लिये सभी दस्तावेज़ भी कोषागारों द्वारा ऑनलाइन बैंक को भेजे जाते हैं। पेंशनभोगी पेंशन विवरण की स्थिति जानने के लिये पोर्टल पर लॉग इन कर सकता है और यहाँ तक कि ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकता है।

27 हजार से ज्यादा पेंशनरों को मिलेगा इस सिस्टम का लाभ

साथ ही पेंशनर हेतु ई-कोष लाईट ऐप के पेंशनर कॉर्नर में पेंशनभोगियों को जारी किये गए पहचान-पत्र की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा है। इस प्रणाली से अब तक कुल 27,231 पेंशनभोगी लाभान्वित हुए हैं।

See also  तीजा से पहले पंडित पति ने की वारदात, पत्नी की हत्या कर थाने में किया आत्मसमर्पण

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर