रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम कल 3 दिसंबर को आएंगे। मगर एग्जिट पोल के बाद भाजपा की टीम दिल्ली में इस लेकर मंथन कर रही है। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर व अन्य राष्ट्रीय नेता छत्तीसगढ़ को लेकर मंथन कर रहे हैं।

खबर है कि मतगणना वाले दिन दिल्ली से सुबह को मनसुख मंडाविया और ओम माथुर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। शनिवार को सहप्रभारी नितिन नवीन रात तक आ जाएंगे। मतगणना के बाद नतीजों को देखकर तय किया जाएगा कि क्या करना है। वैसे भाजपा को इस बात का भरोसा है कि उसकी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बन रही है।

भाजपा और कांग्रेस दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन जनता ने किसके पक्ष में मतदान किया है इसका खुलासा तो नतीजों के आने के बाद ही होगा। वैसे एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस दोनों की सरकार बनने की बात सामने आ रही है।

See also  रामानुजगंज विधानसभा : बीजेपी से रामविचार नेताम और कांग्रेस से अजय तिर्की के बीच होगी जंग

ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने की बात ज्यादा है। प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव का कहना है, हमारी अभी ऐसी कोई योजना नहीं है कि प्रमाणपत्र लेकर प्रत्याशियों को रायपुर बुलाया जाएगा और उनको कहीं बाहर लेकर जाएंगे। नतीजों के हिसाब से राष्ट्रीय नेताओं के निर्देश पर फैसला किया जाएगा।

बता दें कि भाजपा ने अपना वार रूम एकात्म परिसर में बनाकर रखा है। यहां पर थोक में विशेषज्ञों की सेवाएं भी ली गई हैं। मतगणना के दिन वार रूम से लगातार पल-पल की खबर पर नजर रखी जाएगी। इसी के साथ सभी जिलों से अपने कार्यकर्ताओं से जानकारी भी एकत्रित की जाएगी कि कहां पर क्या स्थिति है, कौन से स्थान पर भाजपा के प्रत्याशी आगे हैं, कहां पर पीछे हैं। एकात्म परिसर में राजधानी रायपुर के ज्यादातर सभी दिग्गज नेता उपस्थित रहेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  जमानत पर छुटे आरोपियों का साथियों ने किया स्वागत, रोड शो भी निकाला, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने पहुंचाया हवालात...