बड़ी खबर: ज़ी एंटरटेनमेंट का सोनी पिक्चर्स में मर्जर को बोर्ड की मंजूरी, 11,605 करोड़ रुपए का निवेश करेगी सोनी पिक्चर्स

मुंबई। ज़ी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के बीच विलय को मंजूरी मिल गई है। ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ZEEL और SPNI (सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया) के बीच करार को मंजूरी दे दी है।

बोर्ड का मानना है कि यह विलय शेयर धारकों और हितधारकों दोनों के लिए अच्छा साबित होगा। इस डील का असर ज़ी एंटरटेनमेंट के शेयर पर दिख रहा है। कंपनी का शेयर में NSE पर 23% से ज्यादा की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है।

ज़ी एंटरटेनमेंट के शेयर होल्डर्स की 47.07% हिस्सेदारी होगी

इस करार के तहत कंपनी और सोनी इंडिया का मर्जर होगा। सोनी इंडिया के प्रमोटर भी मर्जर के लिए हुए करार के तहत कंपनी में ग्रोथ कैपिटल डालेंगे। मर्जर के बाद बनी कंपनी में ज़ी एंटरटेनमेंट के शेयर होल्डर्स की हिस्सेदारी 47.07% होगी। जबकि मर्ज हुई कंपनी में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क ही हिस्सेदारी 52.93% होगी।

पुनीत गोयनका कंपनी के MD और CEO बने रहेंगे

कंपनी ने ये भी बताया है कि पुनीत गोयनका अगले 5 साल के लिए मर्जर के बाद कंपनी के MD और CEO होंगे। सोनी ग्रुप को मर्ज हुई कंपनी में मेजोरिटी डायरेक्टर नॉमिनेट करने का अधिकार होगा।

See also  New Recharge Plan : Vi ने जारी किया नया रीचार्ज प्लान, ₹1149 में 180 दिन तक मिलेगा कॉलिंग, डेटा और SMS सर्विस…

सोनी पिक्चर्स 11,605 करोड़ रुपए का निवेश करेगी

जानकारी के अनुसार, इस विलय के बाद सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट 157.5 करोड़ डॉलर (करीब 11,605 करोड़ रुपए) का निवेश करने जा रहा है। विलय के बाद सोनी एंटरटेनमेंट मेजॉरिटी शेयरहोल्डर होगी।

दोनों पक्षों के बीच नॉन बाइंडिंग टर्मशीट साइन किया गया है और 90 दिनों के भीतर दोनों पक्ष ड्यू डिलिजेंस का काम करेंगे। खास बात ये है कि इस विलय के बाद भी कंपनी भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड होगी और दोनों पक्षों के बीच में नॉन कंपीट एग्रीमेंट भी साइन होगा।

ZEEL की 190 देशों में पहुंच, 10 भाषाओं में 100 से ज्यादा चैनल

बता दें कि ZEEL की 190 देशों में पहुंच है। 10 भाषाओं में 100 से ज्यादा चैनल है। कुल दर्शकों में 19% का मार्केट शेयर है। ZEEL के पास 2.6 लाख घंटों से ज्यादा का TV कंटेंट उपलब्ध है। इसके साथ ही 4,800 से ज्यादा फिल्मों के टाइटल है। डिजिटल स्पेस में ZEE5 के जरिए मजबूत पकड़ है। देश में 25% फिल्में ZEE नेटवर्क पर देखी जाती हैं।

See also  20 लाख की चोरी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 24 घण्टों के अंदर पुलिस की हिरासत में आरोपी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर