ब्रेकिंग: रायपुर के पंडरी ओवर ब्रिज में मिली युवक की लाश, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में एक युवक की लाश मिलने से पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मौत की वजह के साथ ही हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त राकेश टंडन पिता समलया टंडन निवासी भूतेश्वर मंदिर काली नगर के तौर पर कर ली है। पतासाजी में पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है, वह रोजाना शराब पीने का आदी था।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंडरी ओवर ब्रिज के पास एक युवक की लाश बरामद की गई है। सुबह लोगों की नजर पड़ी, लेकिन उस समय लोगों ने इसलिए ध्यान नहीं दिया। लेकिन, युवक ने काफी देर तक कोई हरकत की, तब जाकर संदेह के चलते लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि राकेश की मौत के पीछे वजह क्या है।

See also  लॉक डाउन खुलते ही शहर में भीड़ बढ़ने की आशंका, लोगों को सतर्क करने पुलिस ने शुरू किया MASK UP RAIPUR अभियान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर