टीआरपी डेस्क। बढ़ती महंगाई में आम आदमी को अब एक और बड़ा झटका लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में ग्राहकों को प्रति LPG सिलेंडर 1,000 रुपए चुकाने पड़ सकते हैं। सरकार LPG सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी बंद कर सकती है। हालांकि, LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ाने पर सरकार का क्या विचार है, ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई है।

LPG सिलेंडर को लेकर सरकार के दो रुख

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक LPG सिलेंडर की सब्सिडी को लेकर सरकार दो रुख अपना सकती है। पहला ये कि सरकार या तो अभी जैसा चल रहा है चलने दे। दूसरा कि उज्ज्वला योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं को ही सब्सिडी दी जाए।

1 साल में 6 गुना कम हुआ सरकार पर सब्सिडी का भार

वित्तीय वर्ष 2020-2021 के दौरान सरकार ने 3,559 करोड़ रुपए सब्सिडी के रूप में उपभोक्ताओं को दिए थे। वित्त वर्ष 2019-2020 में यह खर्च 24,468 करोड़ रुपए का था। यानी एक साल में ही सरकार ने सब्सिडी में लगभग 6 गुना कटौती की है।

See also  बड़ी खबर- राजस्थान-पंजाब सियासी संकट के बीच सोनिया गांधी ने बुलाई कांग्रेस की अहम बैठक

अभी क्या है सब्सिडी को लेकर नियम?

अभी के नियम अनुसार अगर आपकी सालाना इनकम 10 लाख रुपए से ज्यादा है तो आपको LPG सिलेंडर पर सब्सिडी का फायदा नहीं मिलेगा। इसके अलावा मई 2020 में कुछ जगहों पर LPG पर सब्सिडी बंद कर दी गई थी

इस साल अब तक 190.50 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर

दिल्ली में इस साल 1 जनवरी को LPG सिलेंडर की कीमत 694 रुपए थी। अब सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपए है। यानी कि जनवरी से अब तक 190.50 रुपए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर