पाक सुरक्षाबलों पर बलूच विद्रोहियों का हमला, फ्रंटियर कोर के 4 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच विद्रोहियों के हमले में पाकिस्तान के अर्धसैनिक बल के कम से कम चार जवानों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए। ‘बलूचिस्तान मुक्ति सेना’ (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी भी ले ली है। 

पाकिस्तानी मीडिया ग्रुप डॉन के मुताबिक, हरनाई जिले के खोस्त क्षेत्र में शनिवार को ‘फ्रंटियर कोर’ (एफसी) के एक वाहन पर हमला हुआ। बताया गया है कि जब एफसी के सैनिक गश्त लगा रहे थे, तभी उनके वाहन पर आईईडी विस्फोटक से हमला किया गया। इसमें चार सैनिकों की मौत हो गई। इसके अलावा दो अधिकारियों के घायल होने की भी बात सामने आई है।  घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  लोकसभाः मोदी ने कांग्रेस पर किया जमकर हमला, विभाजन का जिक्र कर कहा- किसी को प्रधानमंत्री बनना था, इसलिए हिंदुस्तान के नक्शे पर लकीर खींच दी गई