Bharat Bandh Updates: प्रदर्शन के दौरान एक किसान की हुई मौत,पुलिस ने कहा- हार्ट अटैक आने से गई जान
Bharat Bandh Updates: प्रदर्शन के दौरान एक किसान की हुई मौत,पुलिस ने कहा- हार्ट अटैक आने से गई जान

नेशनल डेस्क। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज देशभर में किसान यूनियनों ने भारत बंद कर विरोध-प्रदर्शन कर रहे है। देश के कई हिस्से दिल्ली-एनसीआर, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के राज्य समेत कई राज्यों में इस बंद का असर दिखाई दे रहा है। प्रदर्शनकारी किसानों की योजना सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चक्का जाम रखने और विरोध प्रदर्शन करने की है।

इसी बीच एक बड़ी खबर दिल्ली-सिंघु बॉर्डर से आ रही है। दरअसल यहां प्रदर्शन के दौरान एक किसान की मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि हार्ट अटैक आने से किसान की जान गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद इसे लेकर ज्यादा जानकारी दी जा सकेगी।

बातचीत से निकल सकता है हल : सरकार

कांग्रेस, RJD, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और लेफ्ट पार्टियों ने भारत बंद का समर्थन किया है। अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (AIBOC) से भी भारत बंद को समर्थन मिला है। वहीं, सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे आंदोलन छोड़कर बातचीत का रास्ता अपनाएं। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार किसानों की आपत्तियों पर विचार करने के लिए तैयार है।

See also  उड़ीसा में AAP लड़ेगी लोकसभा चुनाव : सौरभ भारद्वाज ने BJD-BJP गठबंधन को बताया अननेचुरल

कृषि कानूनों के विरोध में UP, हरियाणा, पंजाब और दूसरे राज्यों के किसान 10 महीने से धरना दे रहे हैं। कई जगहों पर व्यापारी वर्ग, वकीलों और छात्र भी किसानों के भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं। वेस्ट यूपी के 27 जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

भारत बंद का असर

  • हरियाणा में बंद किए गए स्कूल

भारत बंद के चलते हरियाणा में भी नेशनल और स्टेट हाईवे बंद हैं। स्कूलों ने बच्चों की छुटि्टयां कर दी हैं। वहीं हाईकोर्ट ने फिजिकल सुनवाई पर रोक लगा दी है। CM मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र है। किसान आंदोलन करें, लेकिन मेरी अपील है कि शांतिपूर्वक करें। किसी को जबरदस्ती बंद करने के लिए न कहें। लोकतंत्र में सभी को अपनी व्यवस्था के तहत काम करने का अधिकार है। प्रदेश में सुरक्षा चाक चौबंद है। पूरी व्यवस्था बनी रहेगी।

  • पंजाब में बड़े पैमाने पर असर

पंजाब के लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा और MBD मॉल फिरोजपुर रोड पर किसान लगातार धरना दे रहे हैं। स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद हैं। एग्जाम ऑनलाइन होंगे और टीचर वर्क फ्राम होम करेंगे। कई स्कूलों ने परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। किसानों के समर्थन में टैक्सी सेवा भी बंद हैं। बस स्टैंड बंद है और पेट्रोल पंप भी बंद हैं।

  • जयपुर में समर्थन के लिए निकली गई रैली
See also  बैडम‍िंटन खेल रहे 17 साल के इस ख‍िलाड़ी को कोर्ट में अचनाक हार्ट अटैक आने से मौत, पीवी सिंधु ने जताया शोक

राजस्थान में कांग्रेस ने आज के भारत बंद को अपना समर्थन दिया है। राजस्थान PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि आज भारत बंद को कांग्रेस पूरा समर्थन करती है। राजस्थान में संयुक्त किसान-मजदूर जन मोर्चा ने बंद की घोषणा करते हुए सभी व्यापारियों, व्यापारिक संगठनों और आम जनता से बंद को सफल बनाने की अपील की है। जयपुर में गवर्नमेंट हॉस्टल पर शहीद स्मारक से किसानों, मजदूरों, छात्रों, युवाओं और महिला सामाजिक संगठनों रैली निकाली है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर