गोवा में कांग्रेस को झटका, पूर्व सीएम लुजिन्हो फलेरियो टीएमसी में होंगे शामिल, बोले- सिर्फ ममता ही भाजपा को दे सकती हैं चुनौती

पणजी। कांग्रेस छोड़ने के ऐलान के साथ ही गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुजिन्हो फलेरियो ने ममता बनर्जी का जमकर गुणगान किया। फलेरियो ने कहा कि इस वक्त ममता ही एकमात्र ऐसी नेता हैं जिनमें केंद्र सरकार और भाजपा को चुनौती देने की क्षमता है। बता दें कि फलेरिया कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इसे कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है। उन्होंने विधायक के तौर पर अपना इस्तीफा स्पीकर को सौंप दिया है। एआईसीसी गोवा के इंचार्ज दिनेश गुंडूराव ने भी पुष्टि की है कि फलेरियो ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। 

40 सदस्यीय गोवा विधानसभा कांग्रेस के सिर्फ 4 विधायक ही बचे

फलेरियो के इस्तीफा देने के बाद अब 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के चार ही विधायक रह गए हैं। फलेरियो टीएमसी नेताओं के संपर्क में हैं। कुछ दिन पहले ही टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने गोवा का दौरा किया था। उन्होंने एलान किया था कि टीएमसी गोवा में चुनाव लड़ेगी और अपना सीएम उम्मीदवार भी पेश करेगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि वह कोलकाता जाकर टीएमसी में शामिल होंगे।

See also  नवसंकल्प चिंतिन शिविरः पार्टी ने हमें बहुत कुछ दिया है, अब समय है कर्ज उतारने का, खुलकर विचार रखें नेता- सोनिया गांधी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर