सीजी ब्रेकिंग: सुंदरानी का स्मार्ट सिटी से तबादला, निकायाें में थाेक में तबादले

रायपुर। स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक एसके सुंदरानी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें नगरीय प्रशासन विभाग में बिठाया गया है। बता दें कि दो साल पहले उन्हें स्मार्ट सिटी रायपुर के जीएम की जिम्मेदारी दी गई थी। टीआरपी ने स्मार्ट सिटी सर्जरी शीर्षक से कई सीरीज के जरिए इस योजना की समीक्षा की।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में विकास के कई दावे किए गए। शाहर के नागरिकों को लाभ देने के मकसद से कई योजनाएं आनन-फानन में शुरू तो कर दी गईं मगर इसका लाभ नागरिकों को नहीं मिल सका। जब टीआरपी की टीम ने इन योजनाओं की पड़ताल की तो निगम व स्मार्ट सिटी के दावों से उलट एक अलग ही तस्वीर नजर आई।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायाें में पहली बार थाेक में तबादले हुए। इनमें रायपुर स्मार्ट सिटी के एसके सुंदरानी का भी तबादला किया गया है। तीन बड़े अधिकारियाें समेत अभियंता और छाेटे कर्मचारियाें के नाम भी तबादला लिस्ट में शामिल किया गया है।

See also  आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को माओवादियों ने बताया गद्दार, जारी किया प्रेस नोट

देखें सूची …

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर