Shardiya Navratri 2021 : इस बार डोली में सवार होकर आएंगी माँ दुर्गा! जानें कब से शुरू होगा पर्व
Shardiya Navratri 2021 : इस बार डोली में सवार होकर आएंगी माँ दुर्गा! जानें कब से शुरू होगा पर्व

टीआरपी डेस्क। शारदीय नवरात्र का सभी को सालभर से इंतजार रहता है। इस बार नवरात्र आठ दिन का होगा। 7 अक्टूबर से प्रारंभ हो कर 14 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र समाप्त होगा।

मान्यता है कि आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि के दिन माता अपने दिव्य लोक से पृथ्वी पर आती हैं। इसी के साथ ही नवरात्र प्रारंभ हो जाता हैं। 15 अक्टूबर को नवरात्र पूर्ण होंगे। कहा जा रहा है कि इस बार मां दुर्गा डोली पर सवार होकर आएंगी।

नवरात्रि के पर्व में इस बार माताजी डोली पर सवार होकर आएंगी। कहते हैं कि नवरात्रि की शुरुआत यदि सोमवार या रविवार को हो तो इसका अर्थ है कि माता हाथी पर सवार होकर आएंगी। शनिवार और मंगलवार को माता अश्व यानी घोड़े पर सवार होकर आती हैं। गुरुवार या शुक्रवार को नवरात्रि का पर्व प्रारंभ हो तो माता डोली पर सवार होकर आती है।

राजनैतिक उथल-पुथल होने के संकेत

कहा जाता है माता का डोली पर सवार होकर आना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। मान्यता है कि ऐसे में राजनैतिक उथल-पुथल के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ने की संभावना रहती है।

See also  Navratri 3rd Day 2022 : मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना से होगी साहस और शक्ति की प्राप्ति, जानें शुभ मुहूर्त और भोग

इस बार आठ दिन का होगा नवरात्रि

पहला दिन 7 अक्टूबर 2021: मां शैलपुत्री की पूजा
दूसरा दिन 8 अक्टूबर 2021: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
तीसरा दिन 9 अक्टूबर 2021: मां चंद्रघंटा व मां कुष्मांडा की पूजा
चौथा दिन 10 अक्टूबर 2021: मां स्कंदमाता की पूजा
पांचवां दिन 11 अक्टूबर 2021: मां कात्यायनी की पूजा
छठवां दिन 12 अक्टूबर 2021: मां कालरात्रि की पूजा
सातवां दिन 13 अक्टूबर 2021: मां महागौरी की पूजा
आठवां दिन 14 अक्टूबर 2021: मां सिद्धिदात्री की पूजा
15 अक्टूबर 2021: विजयादशमी (दशहरा)

बन रहे शुभ योग

नवरात्र की शुरुआत चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग में होगी, इसलिए घट स्थापना अभिजीत मुहूर्त में करना श्रेष्ठ रहेगा। इसी प्रकार नवरात्र में चार बार रवि योग बन रहा है, यह योग उन्नति और समृद्धि देता है। शारदीय नवरात्र की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग में होगी। साथ ही नवमी पर भी सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग रहेगा। नवरात्र में भवन, भूमि, वाहन, आभूषण, वस्त्र, रत्न आदि की खरीदारी शुभ मानी जाती है।

See also  बस्तरः पारंपरिक फाल्गुन मड़ई की बढ़ने लगी रौनक, मड़ई मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम बस्तरिया नाट का उत्साहपूर्वक लुफ्त उठा रहे ग्रामीण

कलेक्टर ने जारी की गाइडलाइंन्स, देखें पूरा आदेश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर