रायपुर। Dengue In Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डेंगू के चार मरीजों की पहचान की गई है। वहीं जनवरी से अब तक कुल 448 मरीज मिले हैं। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर मीरा बघेल ने बताया कि 19 स्वास्थ्य केंद्रों में 62 लोगों की जांच एंटीजन किट से की गई थी। इसमें चार के पॉजिटिव होने की पहचान की गई है।

इधर, डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बैठक भी की गई है। इसमें मरीजों बेहतर उपचार की व्यवस्था करने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

मेडिकल कालेज के चिकित्सा छात्रों की मदद डेंगू स्क्रीनिंग अभियान में लेने पर सहमति बनी। इसके साथ ही रायपुर नगर निगम की टीम लगातार फॉगिंग करा रही है और लोगों को घरों के आस-पास पानी न जमा होने की सलाह दे रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Ganesh Parv 2025: छत्तीसगढ़ में हैं भगवान गणेश की 2 प्राचीन प्रतिमाएं, हजारों साल पुराना है इतिहास