Breaking-ज्वेलरी शॉप में 90 लाख की चोरी, बड़ी वारदात से मचा हड़कंप

धमतरी। जिले में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात आरोपियों ने शहर के प्रवीण ज्वेलर्स और संकलेचा ज्वेलरी शॉप में 90 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आज सुबह शाॅप पहुंचे संचालक दुकान की हालत देख दंग रह गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपियों ने दोनों शाॅप से सोने.चांदी के करीब 90 लाख के कीमती गहने पार कर दिए। आज सुबह लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली पुलिस की एक टीम मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों ने सीसी टीवी कैमरा को तोड़कर खराब कर दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  CG Weather Update : गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, छह डिग्री तक गिरा सकता है पारा