रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर मौसम का मिजाज बारिश बदलने वाला है। जिसकी वजह से प्रदेशवाशियों को गर्मी से राहत मिलेगी। दरअसल आगामी 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट तथा उसके बाद 2-4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

प्रदेश में आगामी 5 दिनों तक गरज चमक के साथ अंधड़, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की की संभावना है। बीते 24 घंटे में हुई बारिश के असर से प्रदेश के अधिकांश इलाकों का पारा 2 से 3 डिग्री गिर गया है।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री डोंगरगढ़ में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। लगातार हो रहे मौसम में बदलाव के कारण प्रदेशभर में मई में सूर्य की तपिश से कुछ हद तक राहत मिल रही है। मौसम विशेषज्ञा एचपी चंद्रा के मुताबिक मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर वर्षा होने के आसार हैं। एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने की संभावना है।

See also  CG Weather Update : बदल रहा मौसम का मिजाज, फिर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

ऐसा रहा बीते दिन प्रदेश का मौसम

सोमवार को प्रदेश के कुछ जिलों मे सुबह से बदली रही और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं कुछ जिलों में मौसम साफ रहा। हालांकि समुद्र से नमी युक्त हवा आने के चलते और बीते दिनों हुई बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट देखी गई।

प्रदेश का अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 41.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 18.2 डिग्री दर्ज किया गया।

शहरों का तापमान कुछ ऐसा रहा

रायपुर – 39.1 – 25.0
बिलासपुर – 39.4 – 26.2
पेण्ड्रारोड – 38.6 – 24.6
अंबिकापुर – 37.2 -21.4
जगदलपुर- 32.0 -22.4
दुर्ग- 39.6 – 24.0
राजनांदगांव – 39.0 – 25.0