मस्जिद के बाहर धमाका, 5 की मौत, चल रही थी शोक सभा

काबुल। अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद अब तालिबान के सामने भी दुश्मन सिर उठा रहा है। एक के बाद एक तालिबानी लड़ाकों को निशाना बनाया जा रहा है और इसी कड़ी में एक बड़ा हमला राजधानी काबुल में हुआ। यहां दूसरी सबसे बड़ी मस्जिद ईदगाह में हुए बम धमाके में कई लोगों की मौत हो गई। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मादारी नहीं ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 5 लोगों की मौत हो गई है और कई और घायल हो गए हैं।

मौजूद थी भारी भीड़

यहां तालिबानी प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद की मां के लिए शोक सभा का आयोजन किया जा रहा था जिसके लिए बड़ी संख्या में तालिबानी सदस्य मौजूद थे। आम लोगों की भी भारी भीड़ थी। तभी दरवाजे के पास ही बम धमाका हो गया और कई लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या अभी साफ नहीं है। इसकी पुष्टि भी नहीं की गई है कि मारे जाने वालों में तालिबान के सदस्य कितने हैं।

See also  Afghanistan Crisis: सेना वापसी का फैसला सही, अफगान सेना ने बिना लड़े ही हथियार डाले: जो बाइडन

गातार हो रहे हैं हमले

इससे पहले जलालाबाद में शनिवार को एक हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार शाम को इस हमले को अंजाम दिया गया। इसमें बकायदा निशाना साधा गया था। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी ओर से नहीं ली गई है। इससे पहले शुक्रवार को भी एक तालिबानी गाड़ी को निशाना बनाकर हमला किया गया था।

इस्लामिक स्टेट का हाथ

माना जा रहा है कि इस्लामिक स्टेट इन हमलों के पीछे जिम्मेदार हो सकता है। देश में तालिबान के आने के बाद से इस्लामिक स्टेट के हमले तेज हो गए हैं। पिछले महीने भी जलालाबाद को निशाना बनाया गया था जिनमें करीब 4 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि, तालिबानी सरकार इस्लामिक स्टेट को ज्यादा बड़ा खतरा नहीं मानती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर