3 लोकसभा और 16 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों (Lok Sabha seats) और देश के विभिन्न राज्यों की 16 विधानसभा सीटों (Assembly seats) पर 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

लोकसभा उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश की दादर एवं नगर हवेली लोकसभा सीट से महेश गावित, मध्य प्रदेश की 28-खंडवा सीट से ज्ञानेश्वर पाटिल और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है।

विधानसभा उम्मीदवार

1- आध्र प्रदेश की बाडवेल सीट से पुन्थाला सुरेश

2- हरियाणा की ऐलानबाद सीट से गोविंद कांडा

3- हिमाचल प्रदेश की फतेहपुर सीट से बलदेव ठाकुर

4- हिमाचल प्रदेश की आर्की सीट से रतन सिंह पाल

5- हिमाचल प्रदेश की जुब्बल-कोटखै सीट से नीलम सरायक

See also  राष्ट्रपति कोविंद दो दिवसीय छग दौरे के बाद दिल्ली रवाना, राज्यपाल व सीएम ने दी विदाई

6- कर्नाटक की सिंदगी सीट से रमेश भुसानुरु

7- कर्नाटक की हंगल सीट से शिवरा सज्जानार

8- मध्य प्रदेश की पृथ्वीपुर सीट से डॉ. शिशुपाल सिंह यादव

9- मध्य प्रदेश की रायगांव सीट से प्रतिमा बागरी

10- मध्य प्रदेश की जॉबट सीट से सुलोचना रावत

11- राजस्थान की वल्लभनगर सीट से हिम्मत सिंह झाला

12- राजस्थानकी धारियावाड़ सीट से खेत सिंह मीना

13- पश्चिम बंगाल की दिनहाता सीट से अशोक मंडल

14- पश्चिम बंगाल की शांतिपुर सीट से निरंजन बिस्वास

15- पश्चिम बंगाल की खरदाहा सीट से जॉय साहा

16- पश्चिम बंगाल की गोसाबा सीट से पालाश राणा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर