Breaking News: दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका, पुलिस आयुक्त ने जारी किया हाई अलर्ट
Breaking News: दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका, पुलिस आयुक्त ने जारी किया हाई अलर्ट

दिल्ली। आतंकी हमले का इनपुट मिलने के बाद राजधानी पुलिस हाई अलर्ट पर है। साथ ही त्योहारी सीजन के दौरान आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने शनिवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की, और त्योहारी सीजन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में एक आतंकवादी हमले के इनपुट के मद्देनजर आतंकवाद विरोधी उपायों पर चर्चा की। बैठक में आतंकवादियों को स्थानीय लोगों का समर्थन लेने से कैसे रोका जाए इस पर चर्चा हुई। पुलिस आयुक्त ने बैठक में बताया कि दिल्ली में आतंकी हमले की सूचना मिली है।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा की ऐसा हमला तब तक नहीं हो सकता जब तक कि हमलावरों को स्थानीय समर्थन न मिले। उन्होंने कहा कि स्थानीय अपराधी, गैंगस्टर और रूढ़िवादी तत्व इस तरह के हमले में मदद कर सकते हैं।पुलिस आयुक्त ने कहा, साइबर कैफे, केमिकल की दुकान, पार्किंग स्थल, कबाड़ और कार डीलरों की पेशेवर रूप से जांच और निगरानी की जानी चाहिए।

See also  Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देखें वीडियो

समिति के साथ हो सकती है बैठक

साथ ही किराएदारों और श्रमिकों के सत्यापन के लिए अभियान शुरू करने के भी निर्देश दिए। सामुदायिक पुलिसिंग पर ध्यान देने के साथ, पुलिस आरडब्ल्यूए, अमन समिति के साथ भी बैठक करेगी। पुलिस को सूचना मिली है कि भीड़ वाली जगहों को आतंकी निशाना बना सकते हैं। इसलिए पुलिस को और चौकसी बढ़ाने के निर्देश मिले हैं। ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके।