बिहारियों को सौंप दें कश्मीर, 15 दिनों में सुधार नहीं दिए तो कहिएगा : जीतन राम मांझी
बिहारियों को सौंप दें कश्मीर, 15 दिनों में सुधार नहीं दिए तो कहिएगा : जीतन राम मांझी

नेशनल डेस्क। जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में बिहारी मजदूर की मौत के बाद से सियासत गरमा गई है। दरअसल आतंकियों द्वारा हो रही बाहरी लोगों की ‘टारगेट किलिंग’ पर बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने ट्वीट किया है।

उनका कहना है कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कश्मीर की जिम्मेदारी बिहार के लोगों को दे दें और वे लोग 15 दिनों में हालात सुधार कर दिखाएंगे।

पूर्व सीएम ने कहा ट्वीट करते हुए लिखा कि कश्मीर में लगातार हमारे निहत्थे बिहारी भाईयों की हत्या की जा रहीं है जिससे मन व्यथित है। अगर हालात में बदलाव नहीं हो पा रहें तो प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह है कि कश्मीर को सुधारने की जिम्मेदारी हम बिहारियों पर छोड़ दीजिए, 15 दिनों में सुधार नहीं दिया तो कहिएगा।

See also  विश्व में पहली बार किडनी की पूरी तरह से ब्लॉक नस का अंबेडकर अस्पताल में लेजर एक्जाइमर विधि से ACI में सफल उपचार

वहीं राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने जम्मू कश्मीर में हुए इस घटना के लिए नीतीश सरकार को दोषी ठहराया है

बौखलाए आतंकी कर रहे है बिहारियों की हत्या

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में अपने साथी के मारे जाने से बौखलाए आतंकी एक के बाद एक गैर-कश्मीरियों को निशाना बनाते जा रहे हैं। रविवार को दक्षिणी कश्मीर  के कुलगाम जिले में आतंकियों ने बिहार के रहने वाले दो मजदूरों की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान बिहार के निवासी राजा और जोगिंदर के रूप में हुई है। इससे पहले शनिवार को भी आतंकियों ने पुलवामा और श्रीनगर में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। श्रीनगर में बिहार के रहने वाले अरविंद कुमार को निशाना  बनाया गया था। वहीं, पुलवामा में यूपी निवासी सगीर अहमद की हत्या की गई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर