नशे की हालत ने गाड़ी चलाने पर पुलिस ने काटा चालान, कांग्रेस विधायक ने दिया धरना, कहा- थोड़ी बहुत पी ली तो क्या है दिक्कत
नशे की हालत ने गाड़ी चलाने पर पुलिस ने काटा चालान, कांग्रेस विधायक ने दिया धरना, कहा- थोड़ी बहुत पी ली तो क्या है दिक्कत

टीआरपी डेस्क। पिछले कुछ समय से नशे की हालत में ड्राइविंग करने वालों का चलन काट रही है। इसी के तहत एक खबर राजस्थान के जोधपुर जिले से आ रही है।

जहाँ शराब पि कर गाड़ी चलाने को लेकर पुलिस ने विधायक के एक रिश्तेदार का चालान काटा दिया। जिसके बाद जोधपुर जिले की शेरगढ़ विधानसभा से कांग्रेस विधायक मीना कंवर नाराज होकर जोधपुर के रातानाडा थाने में धरने पर बैठ गईं।

बता दें कि पुलिस ने जब युवक को रोका तो वह अपने राजनीतिक रसूख का रौब झाड़ने लगा। हालांकि पुलिस ने उसकी एक न सुनी और उसका चालान काट दिया।

धरने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हुआ है जिसमे विधायक मीना कंवर के पति उम्मेद सिंह चंपावत भी दिख रहे हैं। युवक के शराब पीने को लेकर वो थाने में उसके पक्ष में तर्क दे रही हैं। विधायक ने कहा कि, “सभी के बच्चे पीते हैं, कोई बात नहीं, बच्चे हैं, क्या फर्क पड़ता है, अगर थोड़ा बहुत ले लिया।!”

See also  Kailash Vijayvargiya के बेटे Akash Vijayvargiya की गुंडागर्दी, अधिकारी को बैट से पीटा

मिली जानकारी के मुताबिक थान में विधायक पति और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। आरोप यह भी कि थाने पहुंचने से पहले विधायक के पति ने फोन पर पुलिसवालों को धमकाया भी था। बात आगे बढ़ी तो वो थाने पहुंच गए। फिलहाल बढ़ते विवाद में डीसीपी की दखल से मामला शांत हुआ, जिसके बाद विधायक अपने रिश्तेदार को लेकर घर गईं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर