इंदौर। बीजेपी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय ( Kailash Vijayvargiya ) के बेटे और बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय ( Akash Vijayvargiya ) विवादों में घिर गए हैं। आकाश ने एक जर्जर मकान को तोड़ने आई नगर निगम की टीम के अधिकारियों-कर्मचारियों से क्रिकेट बैट से जमकर मारपीट की है। आकाश का आरोप है कि मंत्री सज्जन वर्मा के इशारे पर तोड़-फोड़ की कार्रवाई की जा रही थी।

इस मामले में आकाश विजयवर्गीय ( Akash Vijayvargiya ) का कहना है कि पहले उन्होंने आवेदन किया, फिर निवेदन किया बद में दे दना-दन बैट से दे दिया। उन्होंने निगम अधिकारियों पर महिलाओं को जबरदस्ती घर से निकालने का आरोप लगाया है। जिसके लिए उन्होंने कईबार आवेदन किया है कि उन्हें न निकाला जाए।

पुलिस में दर्ज हुआ मामला

मध्य प्रदेश के इंदौर में निगर निगम के ऑफिसर को बल्ले से पीटना बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय को महंगा पड़ गया। मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh )  पुलिस ने कैलाश विजयवर्गीय समेत दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में आकाश को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  70 सालों में हमने जो शिक्षा की बुनियाद रखी उसी बुनियाद पर चलकर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने : मल्लिकार्जुन खड़गे

क्या है मामला

नगर निगम की टीम गंजी कंपाउंड इलाके में जर्जर मकान तोड़ने पहुंची थी। आम लोगों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था। उसी दौरान आकाश भी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। उन्होंने खुलेआम अधिकारियों को अतिक्रमण ना हटाने की चेतावनी दी। बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय के समर्थक भी गुंडागर्दी कर रहे थे। उन्होंने नगर निगम की जेसीबी मशीन की चाभी निकाल ली। आकाश विजयवर्गीय और निगम अधिकारियों के बीच इस दौरान तीखी बहस हुई। वो जेसीबी मशीन पर चढ़ गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें

एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

 

See also  लोस चुनाव में प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतेगी BJP : बृजमोहन अग्रवाल