टीारपी डेस्क। रायगढ की महिला पार्षद और उसके पति ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। बता दें कि महिला भाजपा की पार्षद हैं। फिलहाल पति-पत्नी दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टीआरपी डेस्क। कर्नाटक में दिल को झकझोड़ देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक लड़की ने भेदभाव से परेशान होकर अपने पूरे परिवार को जहर खिलाकर मार डाला। फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आने पर खुलासा हुआ कि परिवार की मौत रात के खाने में मिले जहर से हुई। रिपोर्ट के मुताबिक,  दावनगरे में 17 साल की लड़की अपने परिवार में पिछले कुछ समय से भेदभाव का शिकार हो रही थी। 

लड़की ने पुलिस को बताया कि पढ़ाई न करने के लिए पीटा जाता था और काम करने के लिए खेतों में भेजा जाता था। उसे लगता था कि उसके घरवाले उसके साथ दुर्यव्यवहार करते हैं। इससे तंग आकर लड़की ने एक रात पूरे परिवार के लिए खाना बनाया और उसमें जहर मिलाकर परिवार के सदस्यों के सामने परोस दिया। खाना खाने के बाद उसके माता-पिता, छोटी बहन और दादी की मौत हो गई। हालांकि,  इन सब में उसके बड़े भाई की जान बच गई। यह घटना जुलाई की है। लेकिन तीन महीने बाद आई फॉरेंसिक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। 

See also  Independence Day 2021: भारत के अलावा ये चार और देश आज ही के दिन मनाते हैं अपनी आजादी का जश्न, जानिए कब और किन देशों से पाई थी मुक्ति

फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की ने 12 जुलाई की रात को खान में जहर मिलाकर अपने घरवालों को खिला दिया। जिससे 80 साल की दादी, 45 साल के पिता और 40 साल की मां और 16 साल की छोटी बहन और एक 22 साल के भाई की तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चारों सदस्य ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि 17 साल की लड़की राधिका अपने नाना-नानी के घर पली-बढ़ी थी। तीन साल पहले वह अपने मां-बाप के साथ रहने लगी। लड़की का ननिहाल और घर एक ही गांव में है। पुलिस ने बताया कि लड़की को लगता था कि उसे नानी के घर पर ज्यादा प्यार मिलता था और उसके मां-बाप उसके भाई-बहन को ज्यादा प्यार करते थे और उसके साथ दुर्यव्यवहार करते थे, कभी उसे खेत में काम करने के लिए भेजते तो कभी घर का पूरा काम उसी से करवाते थे। काम नहीं करने पर उसकी पिटाई भी की जाती थी।

See also  बड़ा फैसला : अब एग्जीक्यूटिव और बिजनेस क्लास में हवाई यात्रा नहीं कर सकेंगे सरकारी अफसर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर