कांग्रेस में घमासानः छत्तीसगढ प्रभारी सप्तगिरी उल्का के सामने मंच पर ही आपस में भिड़े कांग्रेसी नेता... डीसीसी के पूर्व अध्यक्ष पवन अग्रवाल से हुई हाथापाई, माईक भी छिना, देखें वीडियो

जशपुर। जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ प्रभारी सप्तगिरी उल्का के सामने विधायक यू डी मिंज के कट्टर समर्थक कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इफ्तिखार हसन ने मंच पर भाषण दे रहे ज़िला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पवन अग्रवाल को मंच से ढकेला। बाद में हाथापाई करते हुए माईक छिन लिया।

इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ प्रभारी सासंद सप्तगिरी उल्का इस मंच पर ही चुपचाप देखते रहे। इतना ही नहीं मंच पर ही जशपुर के दो विधायक मौजुद थे, पर किसी ने भी इसे रोकने की कोशिश नहीं की।

विवाद की वजह को लेकर बताया गया है कि पवन अग्रवाल सिंहदेव समर्थक हैं और जबकि वे मंच पर थे तो भाषण दे रहे थे। भाषण के बीच पवन अग्रवाल के साथ यह घटना हुई।

See also  छत्तीसगढ़ : बुजुर्ग की गर्दन पकड़ घसीटकर ले गया तेंदूआ, गांववालों के शोर मचाने पर भाग निकला, हालत गंभीर

घटना को लेकर वीडियो भी वायरल हो गया है। जिसमें मंच पर मौजूद कुनकुरी विधायक यू डी मिंज के कट्टर समर्थक इफ़्तिख़ार हसन उर्फ़ गूड्डू मंच पर पहुँच कर पवन अग्रवाल से हाथापाई करते दिख रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर