Accident News : ट्रक ने स्कूटर सवार महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत... गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में की तोड़फोड़

रायपुर। सिलतरा में शनिवार रात 9 बजे स्पंज फैक्ट्री से निकले ट्रक ने स्कूटर सवार महिला को रौंद दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। स्कूटर में पीछे बैठे युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं।

एक्सीडेंट के बाद वहां हंगामा हो गया। आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की और चक्का जाम कर दिया। गुस्सैल ग्रामीण महिला का शव हटाने नहीं दे रहे थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारीयों ने लोगों को समझाने की कोशिश किया, लेकिन सड़क से हटने को तैयार नहीं थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी गए। पुलिस के मुताबिक गोड़ी गांव की 50 वर्षीय महिला खिलेश्वरी वर्मा अपने परिचित युवक के साथ रात को घर लौट रही थी तब यह हादसा हुआ। पुलिस ने तुरंत शव को वहां से हटाया और पोस्टमार्टम के लिए आंबेडकर अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस और प्रशासन केअधिकारी ने लोगों को समझाने की कोशिश की इसके बावजूद भी सड़क से हटने को तैयार नहीं थे, बाद में काफी देरअधिकारियो की समझाइश के बाद वहां के ग्रामीण हटने को राजी हो गए और मामला शांत हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

See also  TS Singhdeo, Women Reservation Bill: टीएस सिंहदेव बोले-सरकार का मकसद महिलाओं को आरक्षण देना नहीं…जानें और क्या कहा..

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर