करोड़पति निकला रिक्शा चालक! आयकर विभाग ने भेजा 3.43 करोड़ का नोटिस, सालाना टर्नओवर 43.40 करोड़ !
करोड़पति निकला रिक्शा चालक! आयकर विभाग ने भेजा 3.43 करोड़ का नोटिस, सालाना टर्नओवर 43.40 करोड़ !

लखनऊ। मथुरा में रहने वाला एक रिक्शा चालक और उसका परिवार परेशान है। दरअसल आयकर विभाग ने इस रिक्शा चालक को 3.43 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। इस नोटिस के बाद से जब वह आयकर दफ्तर गया तो उसे बताया गया कि उसके नाम पर जालसाजी हुई है। इसके बाद उसने थाना हाईवे में शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जांच की बात कही है।   

पैन कार्ड बनने के बाद मिली नोटिस

थाना हाईवे की अमर कालोनी निवासी प्रतापचंद्र रिक्शा चलाकर गुजर-बसर करता है। वह पिछले छह महीने से पैन कार्ड बनवाने के लिए डाक विभाग और एक जनसुविधा केंद्र के चक्कर लगा रहा था। जहां उसे पैन कार्ड तो जनसुविधा केंद्र से संजय नामक युवक ने दे दिया, लेकिन इसके तीसरे दिन ही आयकर विभाग का नोटिस उसके घर आ पहुंचा।

बकाया आयकर की राशि जमा करने के निर्देश

आयकर की नोटिस में तीन करोड़ 43 लाख रुपये की उस पर बकायेदारी दिखाते हुए इसे चुकाने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में कहा गया है कि जीएसटी के मुताबिक उसका सालाना टर्न ओवर करीब 43 करोड़ 40 लाख रुपए है। इस आधार पर उसे 3.43 करोड़ का आयकर जमा करना होगा। इस नोटिस से रिक्शा चालक के होश उड़ हुए हैं।

See also  IPL: दिल्ली ने हैदराबाद को 17 रन से हराया, दिल्ली पहली बार फाइनल खेलेगी, 10 नवंबर को मुंबई से मुकाबला

माली हालत ख़राब, मगर फाइलों में करोड़ों का कारोबार

उधर, आयकर विभाग के अधिकारी भी रिक्शा चालक के मकान और उसकी माली हालत देखकर मानते हैं कि उसका ऐसा कोई कारोबार पूर्व में नहीं रहा होगा, लेकिन विभागीय फाइल में उसके नाम से करोड़ों के कारोबार का उल्लेख है। 

रिक्शा चालक ने बताया कि जब उसने इस बारे में इनकम टैक्स अधिकारियों को जानकारी दी तो अधिकारियों का कहना था कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है लेकिन वह इस बारे में कुछ नहीं कर सकते, जब तक इस मामले में पुलिस रिपोर्ट की कार्रवाई पूरी न हो जाए। इस पर रिक्शा चालक ने थाना हाईवे में इसकी शिकायत की है।