भाजपा के विधायक हुए साइकिल पर सवार, बसपा के 6 विधायक भी हुए सपा में शामिल

टीआरपी डेस्क। विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में उठा-पटक का दौर तेज हो चला है। प्रदेश में बसपा को बड़ा झटका लगा है। बसपा के छह विधायक शनिवार को सपा में शामिल हो गए। इन्हें अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। वहीं, एक भाजपा विधायक ने भी सपा की सदस्यता ले ली।

यूपी चुनाव से पहले यह बसपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उधर, सपा भाजपा की मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभर रही है और लगातार मजबूत होती नजर आ रही है।

बसपा व भाजपा से आए विधायकों का अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत लोग हैं जो सपा में शामिल होना चाहते हैं।

See also  EXIT POLL BREAKING : यूपी,उत्तराखंड में कमल की वापसी के संकेत, पंजाब में 'आप' का बोलबाला, मणिपुर-गोवा में फंसेगा पेंच

चुनाव आने तक भाजपा ‘भागता परिवार’ ही रह जाएगी। इस चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। अखिलेश ने कहा कि जनता में सरकार के प्रति आक्रोश है। महंगाई जबरदस्त तरीके से बढ़ रही है। भाजपा के लोग पन्ना प्रमुख बनाते हैं और अपने घोषणा पत्र का पन्ना पलटना भूल जाते हैं। अभी तक बच्चों को लैपटॉप और टैबलेट नहीं दे सके हैं।

वहीं, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बारे में अखिलेश ने कहा कि उनका सम्मान रखा जाएगा। वह भी हमारे ही साथ रहेंगे।

ये विधायक हुए सपा में शामिल:

  • सुषमा पटेल मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर
  • हरगोविंद भार्गव सिधौली, सीतापुर
  • असलम चौधरी धौलाना, हापुड़
  • असलम राइनी, श्रावस्ती
  • हाकिम लाल बिन्द, हंडिया, प्रयागराज
  • मुज्तबा सिद्दीकी  प्रतापपुर प्रयागराज
  • भाजपा के सीतापुर सदर के विधायक राकेश राठौर सपा में शामिल हो गए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर