राजीव भवन में फिर हुआ विवाद, सन्नी और चावला ने पकड़ी एक दूसरे की कॉलर
राजीव भवन में फिर हुआ विवाद, सन्नी और चावला ने पकड़ी एक दूसरे की कॉलर

रायपुर। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में एक बार फिर विवाद की स्थिति निर्मित हुई। यहां आज दोपहर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के सामने ही कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल और कांग्रेस महामंत्री अमरजीत सिंह चावला के बीच विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि राजीव भवन के सामने गाड़ी को हटाने जैसी मामूली बात को लेकर सन्नी और चावला के बीच शुरू हुआ विवाद गाली-गलौच तक जा पहुंचा। फिर प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही दोनों ने एक-दूसरे का कॉलर पकड़ लिया। मौके पर ही मोहन मरकाम ने दोनों को शांत करने का प्रयास किया और समझाइश देते हुए अंदर चले गए। हालाँकि इसके बाद भी दोनों के बीच तनातनी दिखी और इन्हें रोकने के लिए वहां मौजूद अन्य लोगों ने इन्हें रोका और अलग-अलग दिशाओ में लेकर चले गए।

गौरतलब है कि एक दिन पूर्व ही यहां NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने दो गुटों के नेता आपस में लड़ पड़े और यहाँ लगभग पौन घंटे तक विवाद चलता रहा। इस तरह के विवाद का असर पार्टी की छवि पर पड़ना लाजिमी है।

See also  जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, डीआरजी के 2 जवान घायल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर