रायपुर ब्रेकिंग : खमतराई में चल रहा था जुआ, पुलिस की रेड में 15 पकड़ाए, 4.29 लाख नकदी बरामद
रायपुर ब्रेकिंग : खमतराई में चल रहा था जुआ, पुलिस की रेड में 15 पकड़ाए, 4.29 लाख नकदी बरामद

रायपुर। राजधानी के खमतराई थाने क्षेत्र में चल रहे जुआ फड में छापेमारी कर पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जुआ फड से 4.29 लाख नकदी बरामद की गई है।

बता दें कि शहर में जुआ की महफिल सजने और डेली सट्टा के साथ क्रिकेट सट्टा कारोबार चलाने की शिकायत पुलिस को लगातार मिल रही थी।

जानकारी मिलने पर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद जुआरियों और सट्टेबाजों पर पुलिस तेजी से कार्यवाही कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Action Against Three Passengers In Two Wheeler- दो पहिया वाहन में तीन सवारियों के विरूद्ध अभियान