NEET Result 2021: इंतजार हुआ खत्म, नीट यूजी का रिजल्ट हुआ जारी, इस तरह करें अपना परिणाम चेक
NEET Result 2021: इंतजार हुआ खत्म, नीट यूजी का रिजल्ट हुआ जारी, इस तरह करें अपना परिणाम चेक

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट का रिजल्ट 2021 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए ख़ुशी की खबर है। नीट यूजी परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिसे उम्मीदवार जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट http://neet.nta.nic.inपर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

बता दें इस सि​लसिले में सुप्रीम कोर्ट ने 28 अक्टूबर को एनटीए को नीट परिणाम 2021 जारी करने की अनुमति दे दी थी। तभी से यह स्पष्ट हो गया था कि नीट यूजी 2021 परिणाम कभी भी जारी हो सकते हैं। परीक्षा के लिए लगभग 16 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को बेसब्री से अपने नीट रिजल्ट का इंतजार है, जो जल्द खत्म होने वाला है।

कुछ समय पहले एनटीए ने उम्मीदवारों के परिणाम घोषित करने से पहले दूसरे चरण के लिए पंजीकरण यानी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करने के लिए भी कहा था। उम्मीदवारों को NTA NEET Result 2021 की जांच और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक साइट पर जाना होगा, यदि पेज नहीं खुल रहा है तो इसका एक कारण भारी ट्रैफिक हो सकता है ऐसे में धैर्य रखें और पेज को रिक्रेश करते रहें।

See also  डीईओ की बड़ी कार्रवाई: द रेडियंट वे समेत 240 स्कूलों की मान्यता रद्द, 2021-22 से नहीं होगा एडमिशन

इस तरह करे चेक

  • अपने व्यक्तिगत ईमेल आईडी के वेब लिंक पर जाएं।
  • लॉग इन करने के लिए उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करें।
  • राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए से ईमेल का चयन करने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
  • ईमेल खोलें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
  • इसके अलावा, भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड और एनटीए एनईईटी परिणाम 2021 का प्रिंट लें।

उम्मीदवार ध्यान दें, एनटीए आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही फाइनल आंसर की के साथ एक विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सकता है। एनटीए एनईईटी यानी नीट यूजी परिणाम 2021 पूरी तरह से 15 अक्टूबर, 2021 को जारी अनंतिम उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर आधारित है।

नीट यूजी 2021 परिणामों के पुनर्मूल्यांकन या पुन: जांच के लिए कोई अंक (no score for the re-evaluation) नहीं है। किसी भी विसंगति के मामले में, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एनटीए के हेल्प डेस्क से संपर्क करें। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट का रिजल्ट 2021 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

See also  National Teacher's Award 2025: दुर्ग की डॉ. प्रज्ञा सिंह राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर