रायपुर। खैरागढ़ रियासत के राजा और विधायक देवव्रत सिंह का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया आकस्मिक निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें आकस्मिक निधन, रात 3 बजे के आसपास की घटना, सिविल अस्पताल पहुचते वक्त रास्ते मे उनकी मृत्यु हो गई।

इसकी जानकारी विधायक प्रतिनिधि यतेंद्र जीत सिंह ने दी हैं। वर्तमान में देवव्रत सिंह जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी के विधायक थे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की सियासत में कम उम्र में ही पहचान बनाने वाले नेता देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक निर्वाचित हुए वहीं एक बार राजनांदगांव लोकसभा सीट से सांसद भी निर्वाचित हुए। देवव्रत सिंह FCI (भारतीय खाद्य निगम) के अध्यक्ष रहे।

साथ ही कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCC) का शामिल हो हुए थे। वर्तमान में वे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से खैरागढ़ सीट के विधायक थे। सिंह के निधन की अप्रिय खबर ने सभी को खिन्न कर दिया है।

See also  मच्छरदानी पहनकर नगर निगम की सामान्य सभा में पहुंचे पार्षद अमर, कहा - नागरिकों को मच्छरों से दिलाएं मुक्ति