हादसा : छठ की ख़ुशी गम में बदली, CRPF हवलदार के घर में लगी आग के चपेट में आई मासूम, हुई मौत…
हादसा : छठ की ख़ुशी गम में बदली, CRPF हवलदार के घर में लगी आग के चपेट में आई मासूम, हुई मौत…

रायपुर। देशभर में 8 नवम्बर से छठ का पर्व शुरू हो गया है। इसी बीच रायपुर शहर से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल राकेश सिंह के घर छात पर्व के दौरान आगजनी की घटना से 13 साल की बच्ची की मौत से खुशियां गम में तब्दील हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक कचना हाउसिंग बोर्ड स्थित ब्लॉक नंबर 11 में रहने वाले CRPF जवान के घर दर्दनाक हादसा तब हुआ, जब परिवार के सदस्य खर का अनुष्ठान पूरा कर गहरी सोए हुए थे। वहीं हवलदार ड्यूटी पर गए हुए थे।

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, क्योंकि घटना में बच्ची के साथ उसका पूरा बेड भी जलकर खाक हो चुका है। सुबह करीब 5 बजे के आसपास पुलिस को सूचना दी गयी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को अपने कब्जे में लिया। घटना के बाद खम्हारडीह पुलिस ने घर को सील कर दिया है, अब मामले में फॉरेंसिक जांच जारी है।

See also  राजनांदगांव मनगट्टा के अछोटी गांव में बाघ ने गाय पर किया हमला, बस्ती में बाघ देखे जाने से दहशत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर