स्पोर्ट्स डेस्क : T20WC 2021 के पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली है। बुधवार को हुए मुकाबले में कीवी टीम ने अंग्रेजों को पांच विकेट से हार का स्वाद चखाया। इस शानदार जीत के साथ कीवी टीम ने 2019 वर्ल्ड कप के फाइनल में अंग्रेज टीम से मिली हार का प्रतिशोध भी लिया। अब फाइनल मैच में न्यूजीलैंड का मुकाबला आज गुरुवार को होने जा रहे दूसरे सेमी फाइनल मैच की विजेता टीम से होगा।

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच आज

T20WC 2021 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज ऑस्ट्रेलियाई और पाकिस्तानी टीम के बीच दुबई में होने जा रहा है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को होने जा रहे मुकाबले पर पाकिस्तानी फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व एरॉन फिंच करेंगे, वहीं पाकिस्तानी टीम की कमान बाबर आजम के हाथों में होगी।

See also  भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाज़ी का फैसला, सीरीज़ पर कब्जा जमाने की नियत से उतर रही है टीम ब्लू

T20WC को मिल सकता है नया विजेता

अगर आज होने जा रहे सेमीफाइनल मैच में कंगारू टीम जीत दर्ज करती है तो फाइनल मुकाबले में कंगारू टीम का सामना कीवी टीम से होगा। साथ ही T20WC को एक नया चैम्पियन मिलना तय हो जाएगा। क्योंकि दोनों ही टीमों ने आज तक T20WC की चैंपियन बनने में नाकाम रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर