CGPSC में डिप्टी कलेक्टर बनी अक्षा गुप्ता, उनके कॉलेज प्रशासन ने किया सम्मानित
CGPSC में डिप्टी कलेक्टर बनी अक्षा गुप्ता, उनके कॉलेज प्रशासन ने किया सम्मानित

बिलासपुर। वर्ष 2014-15 से लेकर वर्ष 2016-17 मे सीएमडी पीजी कालेज के बीएससी गणित की छात्रा अक्षा गुप्ता का चयन छत्तीसगढ़ पीएससी में डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। बता दें अक्षा गुप्ता नें 20 वां स्थान प्राप्त किया है।

कालेज प्रशासन ने अक्षा को साल श्रीफल भेंठकर अभिनंद किया। प्राचार्य डा.संजय सिंह ने अपने आर्शीवचन में कहा कि कालेज का हर विद्यार्थी बुलंदियों को छूए समाज की सेवा करें यही हमारी कामना है। सीएम दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय का नाम रोशन करने वाली अक्षा को सभी शिक्षकों ने अपना आर्शीवाद दिया।

अक्षा ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारण कर उसे प्राप्त करने का संपूर्ण प्रयास किया जाना चाहिए। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डा.संजय सिंह एवं ड.वीणापाणी दुबे डा.एस पावनी, डा.अंजलि चतुर्वेदी, डा.किरण अवस्थी एवं शिक्षा महाविद्यालय से सहायक प्राध्यापक राजकुमार पंडा आदि प्राध्यापक उपस्थित थे।

सीएमडी के छात्र छात्राएं देश विदेश में परचम लहरा रहे हैं। ज्ञात हो कि प्रवेश के दौरान पूर्व छात्रों ने अपने संदेश के माध्यम से न केवल नवप्रवेशियों का उत्साह बढ़ाया। बल्कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को जागरूक भी किया। शिक्षा के गलियारों में मचे लूट और भ्रामक प्रचार प्रसार के प्रति जानकारी दी। सरकारी मान्यता से लेकर छात्रों को प्रवेश को लेकर मार्गदर्शन किया।

See also  Butterfly Meet 2025 : छत्तीसगढ़ में पहली बार बटरफ्लाई मीट! कांगेर घाटी में 5 से 7 दिसंबर तक होगा आयोजन, 20 नवंबर तक होंगे पंजीयन…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर