स्पोर्ट्स डेस्क : T20WC 2021 फाइनल मुकाबले का आगाज़ हो चुका है। मैच के पहले टॉस में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया है। अब से कुछ ही घंटों में T20WC 2021 के चैम्पियन का निर्णय हो जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों ने सेमीफाइनल मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हूए की शानदार जीत दर्ज करके फाइनल में अपनी जगह बनाई है। इसलिए कांटे की टक्कर की उम्मीद यहाँ सभी क्रिकेट प्रेमी कर रहे हैं। इस महामुकाबले पर आज दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हूई हैं

T20WC का नया चैम्पियन चंद घंटे दूर

आज के फाइनल मुकाबले में भिड़ रही दोनों ही टीमों में से कोई भी टीम अभी तक टी20 वर्ल्ड कप की घर लेजाने में कामयाब नहीं रही है। ऐसे में आज के मैच का विजेता कोई भी हो, T20WC का एक नया चैम्पियन मिलना तय है। वैसे आज का मुकाबला टक्कर का होने जा रहा है। क्योंकि दोनों ही टीमों का प्रदर्शन इस टुर्नामेंट में जबरदस्त रहा है। और दोनों ही टीमों ने सेमीफाइनल मुकाबले में T20WC के खिताब की अपनी दावेदारी को सिद्ध कर दिखाया था।

See also  T20 World Cup 2021: बाबर आजम ने इस खिलाड़ी को कहा 'बुड्ढा हो गया तू', वेस्टइंडीज की पारी के दौरान की मिस फील्डिंग

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर