लखनऊ : प्रदेश की राजधानी में व्हाट्सएप पर स्टेटस शेयर करना एक महिला को महंगा पड़ गया। महिला को व्हाट्सएप स्टेटस से नाराज पति की पिटाई का शिकार होना पड़ा। मामले में आरोपी पति ने पहले घर पर जमकर बवाल मचाया और फिर अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। पिटाई से आहत पत्नी ने हसनगंज थाने में अपने पति पर मुकदमा दर्ज किया है।

महिला का नाम रेणु शुक्ला बताया जा रहा है। रेणु ने FIR में बताया है कि उसने व्हाट्सएप पर एक स्टेटस डाला था, जिसमें एक गाने के साथ उसकी तस्वीर थी। देर रात जब आरोपी पति घर लौटा तो इसी स्टेटस को लेकर दोंनो में कहा सुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी पति अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगा। तब पत्नी ने उसे अपशब्दों के प्रयोग से रोकना चाहा तो पति ने तैश में आकर उसकी पिटाई शुरु कर दी, और तब तक पीटता रहा जब तक बेटे ने आकर बीच बचाव नहीं किया। बहरहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

See also  WhatsApp का नया यूजरनेम फीचर अटका! केंद्र सरकार की सख्ती के बाद Meta ने दी सफाई

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर