Raipur -डीडीनगर में चाकू बाजी, 3 दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त को मारा, हालत गंभीर

रायपुर। राजधानी रायपुर में फिर एक बार चाकूबाजी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस बार तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त को चाकू मारा है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। देर रात हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मामला डीडीनगर थाना के डीमार्ट के पास की है। डीडीनगर पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों को ढूंढ रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पराग बरछा और उसके तीन दोस्तों ने अजय तम्बोली को चाकू मारा है। जिसके बाद अजय की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  CG News: पेंट गोदाम में आग, महिला कर्मचारी झुलसी, अस्पताल में भर्ती