SGB Scheme: गवर्नमेंट की इस स्कीम से 29 नवंबर से सस्ता सोना खरीदने का मौका, जानें कितने प्रतिशत की मिल रही छूट
SGB Scheme: गवर्नमेंट की इस स्कीम से 29 नवंबर से सस्ता सोना खरीदने का मौका, जानें कितने प्रतिशत की मिल रही छूट

नई दिल्ली। सरकारी स्वर्ण बॉन्ड योजना 2021-22 (सीरीज VIII) के सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने की तारीखों का ऐलान किया है। इसमें मूल्य दायरा 4,791 प्रति ग्राम तय किया गया है। बांड के लिए आवेदन 29 नवंबर से 5 दिनों के लिए लिए खुली रहेगी।

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने बताया कि स्वर्ण बॉन्ड योजना 2021-22 की यह आठवीं किस्त है। यह 29 नवंबर को खुलेगी और तीन दिसंबर को बंद होगी। आरबीआई ने कहा, ” बांड का निर्गम मूल्य 4,791 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है।

एसजीबी योजना पर जनता की प्रतिक्रिया आने के परिणामस्वरूप वर्ष 2015-16 से अगस्‍त 2021 तक 31,290 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है। वित्तमंत्री ने कहा कि ये बॉन्ड भारतीय रुपये के भुगतान पर जारी किए जाते हैं और सोने पर ग्राम में अंकित होते हैं। बॉन्ड रिजर्व बैंक द्वारा भारत सरकार की ओर से जारी किए जाते हैं, और इसकी एक सरकारी गारंटी होती है।

See also  समय के अनुरूप साहू समाज कदम से कदम मिलाकर बढ़ रहा आगे : डिप्टी सीएम साव

इन बॉन्डों पर देय ब्याज अर्ध-वार्षिक है और 2.5 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से है। बॉन्ड पर ब्याज आयकर अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कर योग्य है। एसजीबी को भुनाने पर उत्पन्न होने वाले पूंजीगत लाभ कर से किसी भी व्यक्ति को छूट दी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर