धान के खेतों से निकला यह गीत बन गया क्रांति का प्रतीक, आप भी जानें Bella Ciao का इतिहास
धान के खेतों से निकला यह गीत बन गया क्रांति का प्रतीक, आप भी जानें Bella Ciao का इतिहास

दामिनी बंजारे/ रायपुर। कहते हैं इंकलाब की कोई आवाज नहीं होती। बस एक स्वर होता है जो समूह में आजादी का बिगुल फूंक देता है। ऐसा ही एक स्वर अभी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है वह है ‘Bella Ciao’ हालांकि यह शब्द या गीत 19वीं शताब्दी के अंत में कभी इटली के धान के खेतों में सुनाई देता था। मगर यह धीरे-धीरे एक विरोध का प्रतीक बन गया और जब लाखों लोग इसे गाते हुए सड़क पर उतरे तो इंकलाब का बिगुल बजा दिया साथ ही तानाशाही की जड़ें हिला दी। अब आप हैरान होंगे कि धान के खेतों से निकले इस लोकगीत में ऐसा क्या था जिसने इतनी बड़ी क्रांति ला दी तो हम आपको रूबरू कराते हैं ‘Bella Ciao’ के इस गीत से जो क्रांति की मिसाल बन गया।

क्यों हुआ ट्रेंड

‘Bella Ciao’ वैसे तो 1900 की शुरुआत से ही इटली के खेतों में वहां पर धान की खेती करने वाली महिलाओं के द्वारा गुनगुनाया जाता था। मगर जब 3 अप्रैल 2020 को Money Heist का चौथा पार्ट आया तब इस गाने को नई पीढ़ी ने सुना। यह एक स्पेनिश सीरीज है। जिसका नाम कासा दी पेपेल है। जिसका हिंदी में अर्थ होता है कागज का घर। अब आपको बताते हैं इस गाने का इतिहास। ‘Bella Ciao’ का मतलब होता है गुडबाय ब्यूटीफुल।

See also  प्रदूषण का कहर : उच्च न्यायालय में कोर्ट कमिश्नर ने दी रिपोर्ट, कहा- उद्योगों से हो रहे प्रदूषण से बढ़ रही हैं बीमारियां

यह एक इटालियन (Italian) प्रतिरोध लोक गीत है जो 19 वीं शताब्दी के अंत में उत्पन्न हुआ। उत्तरी इटली के धान के खेतों में कठोर परिस्थितियों में काम कर रहे मोंडीना श्रमिकों ने इस गीत के माध्यम से अपना प्रतिरोध जताया था। बाद में इटैलियन पार्टीसंस द्वारा इटालियन गृहयुद्ध के दौरान 1943 और 1945 के बीच नाज़ी जर्मन और फ़ासीवादी ताकतों के ख़िलाफ़ प्रतिरोध के एक गीत के रूप में गाया गया था।

ये है गाने का इतिहास

ये गाना ग्रामीण इटली में लोक गीत के तौर पर गाया जाता था और मोदीना की दुर्दशा के बारे में बाताता था। मोदीना इटैलियन शब्द है जिसका मतलब चावल निकालने वाला होता है। इटली की पो बेसिन नदी के किनारे लेट नाइन्टीज में इन चावल निकालने वालों की हालत बहुत खराब थी। के चारों ओर की विशाल घाटी को Po बेसिन या Po Valley कहा जाता है।

कठिन श्रम का माना जाता है प्रतीक

ये लोग इटली में पूर्व-औद्योगिक युग में गरीबी और कठिन श्रम परिस्थितियों के प्रतीक थे। हालांकि इस बारे में किसी को कोई पुख्ता जानकारी नहीं है कि ये गाना किसने लिखा था, लेकिन उस दशक में इसके लिरिक्स कुछ और तरह से गाए जाते थे। कुछ दशकों बाद इटली में मुसोलिनी का फासीवादी राज्य लोगों के जीवन पर हावी हो गया और जिसके बाद इटली में एक नए प्रतिरोध आंदोलन (Resistance movements) का जन्म हुआ।

See also  Stree 2 : राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने शुरू की फिल्म की शूटिंग

इस आंदोलन के ही साथ ‘Bella Chao’ भी नए तरीके से विकसित हुआ। पहले ये गाना गरीबों का था जो अपनी दुर्दशा के बारे में इसके जरिए बताते थे बाद में इसने क्रांति का रूप ले लिया। इसके साथ ही Money Heist 5 season दो हिस्सों में रिलीज हो रहा है। जिसका 5 season part 2 तीन दिसम्बर को आने वाला है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर