राजधानी के इस कॉलेज में NSUI और ABVP के बीच जमकर हुआ विवाद, एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां, पुलिस ने घेरकर लड़कियों को निकला बाहर
राजधानी के इस कॉलेज में NSUI और ABVP के बीच जमकर हुआ विवाद, एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां, पुलिस ने घेरकर लड़कियों को निकला बाहर

रायपुर। शहर के दुर्गा कॉलेज के NSUI और ABVP में आज सुबह अचानक के विवाद हो गया। कॉलेज का स्टाफ कुछ समझ पाता इससे पहले ही छात्रों के ग्रुप आपस में धक्का-मुक्की करने लगे। पूरे कैंपस में नारेबाजी शुरू हो गई साथ ही छात्रों के दोनों गुटों ने एक दूसरे पर जमकर कुर्सियां फेंकी। हालाँकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति कंट्रोल में आ गई थी।

गौरतलब है कि टीचरों से स्थिति नहीं संभली तो फौरन मौदहापारा थाने में खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स और अधिकारी विवाद कर रहे छात्रों को समझाने का प्रयास करते रहे मगर इसके बावजूद करीब 1 घंटे तक कॉलेज कैंपस में बवाल होता रहा। प्रोफेसर सभी स्टूडेंट को समझाते रहे, लेकिन छात्र नेता एक दूसरे को धमकियां देते नजर आए। कॉलेज की छुट्टी का भी वक्त हो चुका था। तनाव इतना ज्यादा था कि पुलिस ने अंदर गईं छात्राओं को पुलिस ने निकालकर घर पहुंचाया।

See also  HC ने खारिज की केजरीवाल की याचिका, फिलहाल जेल में ही रहेंगे CM, अदालत ने कहा…

यहां पढ़ने आए दूसरे छात्रों को इस गहमा-गहमी के माहौल में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में पुलिस ने मेन गेट को बंद करवाया और छोटे गेट से स्टूडेंट्स को एक-एक कर बाहर निकाला गया। बाहर आ रहे स्टूडेंट्स को दोनों तरफ से पुलिस ने घेर रखा था। इस बात की आशंका थी कि बाहर आए NSUI के नेताओं के साथ फिर से ABVP के छात्र झड़प ना कर बैठें। अफसरों के सख्ती से समझाने के बाद छात्र नेता कॉलेज कैंपस से कुछ देर बाद लौट गए।

ये है विवाद के पीछे की वजह

ABVP सूत्रों ने बताया कि कॉलेज में कार्यकारिणी घोषित करने का कार्यक्रम तय था। भगवा झंडे लेकर छात्र नेता कैंपस में दाखिल हो रहे थे, तभी NSUI के कुछ नेताओं ने ABVP के छात्रों को कॉलेज कैंपस के भीतर आने से रोक दिया । इसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद बढ़ता चला गया। दरअसल पिछले लंबे वक्त से दुर्गा कॉलेज में NSUI का प्रभाव रहा है। कैंपस में ABVP की दखल बढ़ती देख NSUI के नेता इनका विरोध करने से करने से खुद को रोक न सके।

See also  अभयारण्य में बाघ की करीब से फोटो लेकर विवादों में फंसी अभिनेत्री रवीना टंडन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर