35 लाख रुपये प्रति किलो तक यानी करोड़ों में बिकती है इस मछली की उल्टी, भारत में बैन है इसकी बिक्री... जानें क्यों?

टीआरपी डेस्क। क्या आप कभी सोच सकते हो कि किसी मछली की उल्टी भी करोड़ों रुपये में बिक सकती है? जी हां आप सहीं सुन रहे हैं व्हेल मछली की उल्टी ( एम्बरग्रीस ) करोड़ों रुपये की बिकती है। महाराष्ट्र (Maharashtra) के पिंपरी चिंचवड़ (Pimpri Chinchwad) में पुलिस (Police) ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने बुधवार को एम्बरग्रीस की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। बताया जा रहा है कि, पुलिस ने बताया कि, व्हेल वॉमिट की कीमत बाजार में करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये है। इसका वजन 550 ग्राम है।

इतना ही नहीं कुछ समय पहले यमन के 35 मछुआरों के हाथ यही ‘खजाना’ लगा, जिसकी बाजार में कीमत करीब 11 करोड़ रुपये थी। Ambergris को स्पर्म व्हेल का ‘वॉमिट गोल्ड’ (Vomit Gold) भी कहा जाता है। इसकी कीमत 35 लाख रुपये प्रति किलो तक हो सकती है।

स्पर्म व्हेल के पेट में बनता एम्बरग्रीस

‘एम्बरग्रीस’ भूरे रंग का मोम जैसा एक पदार्थ होता है जो स्पर्म व्हेल के पेट में बनता है। व्हेल के उल्टी करने के बाद यह पदार्थ समुद्र के पानी में तैरता हुआ पाया जाता है। इत्र या फिर परफ्यूम बनाने में इस्तेमाल होने वाली एम्बरग्रीस की बिक्री प्रतिबंधित है।

See also  ब्रेकिंग: कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने पहुंचे पंजाब के CM चरणजीत चन्नी, कांग्रेस आलाकमान से सिद्धू की मुलाकात से पहले कयासों का दौर

बेहद दुर्लभ एम्बरग्रीस

बताया जाता है कि एम्बरग्रीस की गंध बहुत बुरी होती है, लेकिन हवा के संपर्क में इसकी गंध मीठी हो जाती है। दरअसल यह परफ्यूम की सुगंध को हवा में उड़ने से रोकता है। एम्बरग्रीस बेहद दुर्लभ है और इसी वजह से इसकी कीमत सोने से भी ज्यादा होती है।

अरब देशों में भारी मांग

अरब देशों में व्हेल की उल्टी की मांग काफी ज्यादा है। वो इसकी ज्यादा से ज्यादा कीमत अदा करने के लिए भी तैयार रहते हैं। हालांकि हड्डियों, तेल और एम्बरग्रीस के लिए व्हेल मछली का बड़े पैमाने का शिकार होता है। एम्बेग्रेस सदियों से न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में परफ्यूम और दवाओं के तौर पर इस्तेमाल हो रहा है। इतिहास के कई यात्रा वृतांतों में इसका जिक्र है। आयुर्वेद के अलावा यूनानी दवाओं में भी इसका उपयोग होता है।

See also  हमने जीतने वाले उम्मीदवारों की सूची बनाई और चर्चा कीः पायलट

गैर कानूनी है उल्टी

एम्बरग्रीस की बिक्री वैसे गैर कानूनी है। दरअसल स्पर्म व्हेल लुप्तप्राय प्रजाति है। स्पर्म व्हेल को 1970 में लुप्तप्राय प्रजाति घोषित किया था। इसके गैर कानून व्यापार में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर