CRPF के जवान ने एके 47 से खुद पर चलाई गोली, मौके पर हुई मौत
CRPF के जवान ने एके 47 से खुद पर चलाई गोली, मौके पर हुई मौत

गरियाबंद। यहां सीआरपीएफ के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक जवान उदयवीर सिंह उत्तर प्रदेश के एटा का रहने वाला था। गरियाबंद से २४ किलोमीटर दूर दर्रीपारा स्थित सीआरपीएफ कैंप में यह घटना घटी। बताया जा रहा है कि जवान उदयवीर सिंह ने आज शाम एके-47 से खुद पर गोली चला दी, इस दौरान दो गोलियां जवान के सिर पर लगी।

इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया, जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गरियाबंद एसपी जे.आर.ठाकुर ने बताया कि आत्महत्या की वजह क्या थी यह जांच का विषय है। मृतक जवान उदयवीर सिंह एस आई रैंक का था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Karnataka assembly election dates announced today: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, 11:30 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस