बड़ी खबरः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश वर्ल्यानी का निधन

रायपुर। पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश वर्ल्यानी का उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। रमेश वर्लयानी को दो दिन पहले लिवर की समस्या के बाद रामकृष्ण केयर अस्पताल में दाखिल कराया गया।

हालत में सुधार न होने के बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया और वहां फोर्टिस अस्पताल में उनका उपचार जारी था। रविवार को दोपहर बाद उनकी सांसें थम गई। उनके निधन की खबर से राजनीतिक, और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

समाजवादी नेता रमेश वर्लयानी जनता पार्टी से विधायक रहे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। वे कांग्रेस के दिवंगत राष्ट्रीय महामंत्री मोतीलाल वोरा के करीबी रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद वे प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री, और प्रमुख प्रवक्ता सहित अन्य अहम पदों पर रहे। वे सिंधी पंचायत, और अन्य संगठनों से जुड़े थे। उनके ही प्रयासों से छत्तीसगढ़ में सिंधी परिषद का गठन किया गया था।

See also  CG News: इलाज के लिए भटक रहे मरीज, 3 हजार जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, आईएमए का समर्थन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर