Breaking News: केंद्र के आदेश के बाद राज्य सरकार अलर्ट मोड पर, COVID-19 वार-रूम शुरू, जारी किया टोल फ्री नंबर, नाइट कर्फ्यू पर भी हो सकता है विचार

रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने ‘ओमिक्रॉन’ के खतरे को देखते हुए प्रदेश में कोविड-19 वार-रूम सक्रिय कर दिया है। विभागीय प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला के निर्देश पर नवा रायपुर में इंद्रावती भवन स्थित स्वास्थ्य सेवाओं के संचालनालय में कोविड-19 वार-रूम ने आज से काम करना शुरू कर दिया है। नए वैरिएंट से बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सचेत करते हुए कहा था, कि ओमिक्रोम के खतरे से निपटने के लिए ‘वार रूम’, एक्टिव कर लें, सक्रिय कदम उठाएं और नाइट कर्फ्यू लगाने जैसे कदम उठाने पर भी विचार करने को कहा था।

मार्गदर्शन के लिए जारी किया टोल फ्री नंबर

यहां से प्रदेश भर में कोरोना की स्थिति की लगातार निगरानी और समीक्षा की जाएगी। किसी भी तरह की सलाह और मार्गदर्शन के लिए कार्यालयीन समय में फोन नंबर 0771-2235091 पर फोन किया जा सकता है। केंद्र ने कहा भीड़ की स्थिति को नियंत्रित करें। बता दें कि देश की राजधानी में इस समय ओमिक्रोन के सबसे ज्‍यादा 57 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में 73 फीसद ओमिक्रोन के ही हैं।

See also  कीर्ति चक्र से सम्मानित होंगे शहीद दीपक भारद्वाज

इन्हें बनाया गया नोडल अधिकारी

आईडीएसपी के नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र गहवई को कोविड-19 वार-रूम का प्रभारी बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा देश में ‘ओमिक्रॉन’ के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं।

ओमिक्रोन 210 से ज्यादा मामले आ चुके सामने

ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्‍ल्‍यूएचओ) पहले ही इसकी संक्रमण की गति को लेकर चेतावनी दे चुका है। जिसके बाद केंद्र की मोदी सरकार अलर्ट मोड में नजर आ रही है। कोरोना के इस नए वैरिएंट के मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक यह वैरिएंट पहुंच गया है और इसके 210 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर