TRP डेस्क : जम्मु काश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा में पुलिस के सहायक उप निरीक्षक (ASI) पर आतंकी हमले की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार अवंतीपोरा के मुहम्मद अशरफ नाम के ASI पर आतेकियों पर गोलीबारी की जिसमें ASI को चार गोलियां लगी और ASI को गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाया गया पर जवान ने रास्ते में ही जम तोड़ दिया। आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

बता दें इस घटना से ठीक पहले श्रीनगर के ईदगाह इलाके से भी एक आतंकी के एक नागरिक पर गोली चलाने की खबर सामने आई थी। इस घटना में आतंकी ने 45 वर्षीय रऊफ अहमद को गोली मारकर घायल कर दिया गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी। केवल 30 मिनट के अंतराल में जम्मु काश्मीर में दो हमले हुए हैं। हमला किस प्रकार का था और हमले में कितना नुकसान हुआ इस बात की अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

See also  खाद्य पदार्थ का नमूना अमानक पाए जाने पर 19 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर