चीनी मोबाइल कंपनियों के खिलाफ आयकर विभाग हुआ सख्त, दिल्ली-एनसीआर के कई ठिकानों पर छापेमारी

टीआरपी डेस्क। आयकर विभाग ने चायनीज मोबाइल कंपनी ओप्पो ग्रुप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। जानकारी है कि आयकर विभाग पूरे देश में चाइनीज़ मोबाइल कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है।

आयकर विभाग के अधिकारियों ने दिल्ली-एनसीआर में कंपनी से जुड़े अधिकारियों के ठिकानों पर छापे मारे हैं। इसके अलावा मुंबई, गुडगांव जैसे शहरों में भी छापेमारी की खबर है। आयकर विभाग चायनीज मोबाइल कंपनी पर मंगलवार से छापेमारी कर रही है। बता दें इससे पहले अगस्त में भी उसने चीनी नियंत्रण वाली ZTE के खिलाफ छापेमारी की थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत सरकार पहले ही ओप्पो और वीवो जैसे स्मार्टफोन निर्माताओं को वितरण के लिए चीनी साझेदारों के साथ काम रोकने के लिए दबाव बना रही है। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  आरी डोंगरी खदान के लिए दुबारा टेंडर जारी, चहेतों को टेंडर देने इस बार भी नए नियम का पेंच, CMDC में डी डी जमा करने पर ही टेंडर भरने की होगी पात्रता