Breaking News: सिख समुदाय पर विवादित टिप्पणी से सुर्ख़ियों में रहने वाली Kangana Ranaut बयान दर्ज करवाने पहुंची पुलिस स्टेशन
Breaking News: सिख समुदाय पर विवादित टिप्पणी से सुर्ख़ियों में रहने वाली Kangana Ranaut बयान दर्ज करवाने पहुंची पुलिस स्टेशन

टीआरपी डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सिख समुदाय पर विवादित बयान देने से जुड़े एक मामले में आज मुंबई के खार पुलिस स्टेशन बयान दर्ज करवाने पेश हो गई है। दरअसल कंगना ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में किसानों के आंदोलन को कथित रूप से एक अलगाववादी समूह से जोड़ा था और सिख समुदाय पर टिप्पणी की थी।

दूसरी तारीख दिये जाने का किया था अनुरोध

सिख संगठन की शिकायत के बाद पिछले महीने खार पुलिस थाने में रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी FIR के संबंध में कंगना को मुंबई पुलिस के सामने पेश होना है और अपना पक्ष रखना है। पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। तब रनौत के वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया था कि वह 22 दिसंबर को खार पुलिस के समक्ष पेश होंगी। बुधवार को उनके वकील ने पेश होने के लिए दूसरी तारीख दिये जाने का अनुरोध किया।

See also  कंसल्टेंसी फीस को लेकर हाईकोर्ट का नगर निगम के पक्ष में फैसला, संबंधित कंपनी को देने थे 4.07 करोड़ रुपये

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर