Big News: कोर्ट परिसर में धमाके से एक महिला समेत दो लोगों की मौत, घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री
Big News: कोर्ट परिसर में धमाके से एक महिला समेत दो लोगों की मौत, घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री

टीआरपी डेस्क। राज्य के लुधियाना के जिला कोर्ट परिसर में गुरुवार दोपहर जोरदार धमाका हुआ, इस घामके से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं अब तक धमाके में कम से कम चार लोगों के घायल होने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक, कोर्ट की तीसरी मंजिल पर यह संदिग्ध ब्लास्ट हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कोर्ट कॉम्प्लेक्स में पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।

धमाके से हिल गई पूरी बिल्डिंग

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लुधियाना के जिला कोर्ट की तीसरी मंजिल पर 9 नंबर कोर्ट के पास स्थित एक वॉशरूम में बम धमाका हुआ है, जिसमें दो लोगों के मौत की पुष्टि हुई। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरी बिल्डिंग ही हिल गई। वहां मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। वहीं अब जांच करने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है।

See also  नारायणपुर पुलिस द्वारा 124 घंटों तक चलाया गया ‘‘माड़ बचाओ अभियान" सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

फर्स्ट हैंड जानकारी लेंगे- मुख्यमंत्री

पुलिस ने बताया कि अदालत परिसर में यह विस्फोट उस समय हुआ, जब जिला कोर्ट की कार्यवाही चल रही थी। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। धमाके के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वे लुधियाना जा रहे हैं और मौके पर फर्स्ट हैंड जानकारी लेंगे।

उन्होंने कहा, “पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। चुनाव आते ही कुछ देशद्रोही तत्व इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सरकार अलर्ट पर है। मामले में दोषी पाए जाने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा।

See also  हैवान भाई ने दोनों बहनों को 8वीं मंजिल से नीचे फेंका, कहा- 'बहुत ज्यादा शोर' कर रही थीं

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर