BREAKING NEWS : भारत मे ओमिक्रॉन की दहशत, अब यहाँ लगाया गया नाइट कर्फ्यू, रात 11 बजे से होगा लागू
BREAKING NEWS : भारत मे ओमिक्रॉन की दहशत, अब यहाँ लगाया गया नाइट कर्फ्यू, रात 11 बजे से होगा लागू

TRP डेस्क : देश भर में लगातार बढ़ते ओमिक्रॉन संक्रमण और तीसरी लहर के बीच एक एक कर देश के अलग अलग राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाने का सिलसिला चल पड़ा है। इसी कड़ी में कल मध्यप्रदेश में नाइट कर्फ्यू की आधिकारिक घोषणा के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में कल शनिवार से नाइट कर्फ्यू प्रभाव में होगा जिसमें रात 11 से सुबह 5 बजे तक लोगों के बाहर निकलने पर पाबंदी होगी।

वहीं सूत्रों की मानें तो राजस्थान में भी नाइट कर्फ्यू लगाने की तैयारी पूरी की जा चुकी है और आज कल में ही राजस्थान में भी नाइट कर्फ्यू की घोषणा की जा सकती है। नाइट कर्फ्यू के साथ ही राज्य सरकारों भी नई गाइडलाइन पर भी विचार शुरू कर दिया है। इन राज्यों में जल्द ही कुछ और पाबंदियां भी लग सकती हैं। भीड़भाड़ वाले आयोजनों में लोगों की संख्या को कम करने का आदेश जल्द ही जारी किया जा सकता है।

See also  West Bengal: अब राज्यपाल ने वित्तीय मामलों से संबंधित फाइलों को लौटाया, TMC ने कहा- ‘संवैधानिक पद बना हंसी का पात्र’

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर